फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report filed against 10 people on charges of rioting and molestation

Budaun News: बलवा और छेड़खानी के आरोप में 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Feb 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 10 people on charges of rioting and molestation
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 10 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवे और महिला से छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उसका कहना है कि आरोपियों ने मामूली बात पर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। उसको और उसकी पत्नी, बेटे के साथ मारपीट की, जिसमें तीनों लोगों को काफी चोटें आईं। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह 30 जनवरी की रात आरोपी राजपाल यादव के साथ कार से बरेली से आ रहा था। उस दौरान राजपाल काफी नशे में था। वह लगातार गालीगलौज कर रहा था। जब गालीगलौज करने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। राजपाल ने रास्ते में ही अपने परिवार वालों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

जब वह अपने घर पहुंचकर कपड़े बदल रहा था। तभी आरोपी राजपाल, नरेश यादव, धर्मेंद्र, सर्वेश, धर्मवीर, राजवीर, मनोज, श्यामवीर, लव कुमार, सुशील और एक अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे व फरसा लेकर उसके घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी और बेटा आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। उन्होंने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की। इस मारपीट से वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसके घर से भाग गए। दूसरे दिन पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, बलवे और छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी इस मामले में कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed