फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report against 15 including branch manager of Sarva UP Gramin Bank

Budaun News: सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 03 Oct 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Report against 15 including branch manager of Sarva UP Gramin Bank
बदायूं। रास्ते में हो रहे झगड़े का बीच बचाव करना कादरचौक निवासी सोनू को भारी पड़ गया। गुस्साए लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से उसके शरीर पर कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मरा समझकर आरोपी को उसे छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कादरचौक के रहने वाले सोनू उर्फ त्रिर्वेद्र कुमार उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे बदायूं से अपने घर को लौट रहे थे। असरासी बिजली उपकेंद्र के पास जितेंद्र और रमजानपुर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक प्रद्युम्न कुमार मीणा, अर्जुन सिंह, अमित कुमार, हिमांशु, आशिफ में झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन

मैंने अपनी बाइक रोकी और झगड़े का बीच बचाव कर दिया। इससे नाराज ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने अर्जुन, अमित, हिमांशु व आशिफ व अन्य साथियों से कहा कि सोनू बड़ा नेता बन रहा है। सबसे पहले इसी को निपटा दो। उसके बाद जितेंद्र को मारना है। मैनेजर, अर्जुन, अमित, हिमांशु और आशिफ ने जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर व अर्जुन ने उसके चेहरे व सिर पर चाकू व लोहे की रॉड से कई प्रहार किए। अन्य लोगों ने लाठी डंडों से मारा। बेहोश होने पर मरा समझकर यह लोग भाग गए। राहगीरों ने परिवार के लोगों को सूचना दी तो परिवार के लोग गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed