फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rental power stations Vsulegin Municipality and panchayats

बिजलीघरों से किराया वसूलेगीं  नगर पालिका और पंचायतें

Sun, 10 Jul 2016 11:26 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आय बढ़ाने के लिए पालिका-पंचायत प्रशासन सक्रिय
 प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने शहरी निकायों की आय में वृद्धि के लिए बिजली विभाग से कस्बों मे लगे सब स्टेशन की भूमि का किराया वसूलने का निर्णय  लिया है, जिसके लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार पालिका तथा आसपास की नगर  पंचायतों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से किराया वसूली के लिए पत्राचार शुरू  करने का निर्णय लिया है।
यहां बता दें कि प्रदेश सरकार ने नगर पालिका, नगर पचायतों की आर्थिक स्थित सुदृढ़ करने के लिए इंडियन इलेक्टिसिटी एक्ट  के प्राविधान के अनुसार बिजली विभाग किसी भी स्थान पर बिजली का खंबा  निशुल्क लगाने का अधिकार रखता है, लेकिन टांसफार्मर और सब स्टेशन के लिए  कोई छूट ऐसी अनुमन्य नहीं है। फिर भी प्रदेश सरकार ने टांसफार्मर को  किराए से मुक्त कर दिया, जिसके बाद नगर विकास सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने  संबंधित शहरी निकाय की सीमा मे स्थापित सब स्टेशन का उपयुक्त किराया  निर्धारित कर वसूल करने के निर्देश अप्रैल माह मे दिए थे, जिसके बाद एडीएम प्रशासन ने सभी अधिशासी अधिकारियों से आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित  करने के निर्देश दिये थे।
विज्ञापन

इस अनुक्रम में स्थानीय नगर पालिका प्रशासन  ने चंदौसी रोड स्थित सब स्टेशन, आसफपुर रोड स्थित 132 केबीए पावर  हाउस तथा नगर पंचायत मुडिया धुरेकी के ईओ शिवलाल राम ने कस्बे स्थापित 33  केवीए सब स्टेशन के किराया वसूली का निर्णय लिया है। इसकी कार्यवाही शुरू  कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed