फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Remains of cow found along Bisauli-Bagarain road

Budaun News: बिसौली-बगरैन रोड किनारे मिले गौवंश के अवशेष

Thu, 28 Mar 2024 03:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Remains of cow found along Bisauli-Bagarain road
बगरैन। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बिसौली-बगरैन रोड किनारे बुधवार सुबह गौवंश के अवशेष पड़े मिले। इसकी सूचना पर थाना पुलिस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अवशेष फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कुछ स्थानीय लोग बिसौली-बगरैन रोड से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे गौवंश के अवशेष पड़े देखे। लोगों की सूचना पर बगरैन चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन की और फिर बाद में जेसीबी बुलाकर गड्ढा करवाकर अवशेषों को दफन करा दिया। इसकी सूचना पर एसपी देहात राममोहन सिंह, सीओ बिसौली सुनील कुमार और इंस्पेक्टर राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में हिंदू गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार राणा ने बताया कि यहां गौवंश के अवशेष डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि अवशेषों की जांच कराई जा रही है। अवशेष फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed