{"_id":"71450ee684adec09487637dd86d90e90","slug":"religious-palace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला लाइवः धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला लाइवः धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे
बदायूं।
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अहम स्थानों के साथ धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को भी ताक में रख दिया गया है। प्रमुख बिरुआबाड़ी मंदिर, बड़े सरकार की दरगाह, गौरी शंकर देवालय और छोटे सरकार की दरगाह की सुरक्षा को नजर अंदाज किया जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमले के बाद देश की खुफिया एजेंसियों की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। स्थिति यह है कि शहर की पुलिस चौकियां खाली हैं और अहम ठिकानों से पुलिस पिकेट नदारद।
बिरुआबाड़ी मंदिर पर सुरक्षा नहीं
प्रसिद्ध बिरुआबाडी मंदिर की सुरक्षा को भी दरकिनार कर दिया गया है। सोमवार को मंदिर में भारी तादाद में भक्त पहुंचते हैं। इस इलाके में कई बार लूटपाट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। पिछले महीने उझानी के गल्ला व्यापारी की पत्नी से यहां लूट हुई थी।
संवेदनशील इलाका सुरक्षा नदारद
सोथा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाली छोटे सरकार की दरगाह पर कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। एक बार यहां बरेली के जायरीन पर फायरिंग की गई थी। इसमें चार लोग घायल हुए थे। बावजूद इसके यहां सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर एक सिपाही नहीं है।
विज्ञापन
बड़े सरकार की दरगाह पर भी सुरक्षा नहीं
देश-दुनिया में प्रसिद्ध बड़े सरकार की दरगाह की सुरक्षा को भी तवज्जो नहीं दी जा रही है। यह इलाका भी संवेदनशील है। यहां भारी तादाद में जायरीन आते हैं। कई बार इलाके में अपराधिक घटनाएं भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके यहां भी सुरक्षा के नाम पर एक सिपाही नहीं है।
खाली रहती है मंदिर के सामने बनी चौकी
मंडी समिति के पास स्थित गौरीशंकर देवालय के सामने कहने को तो पुलिस चौकी बनी हुई है लेकिन अक्सर पुलिस चौकी खाली पड़ी रहती है। यहां भी कई बार चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। मंदिर के सामने चौकी होने के बावजूद सुरक्षा नगण्य रहती है।