{"_id":"5d5be9338ebc3e89d2165aa7","slug":"religion-badaun-news-bly3729617146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो को शहर में निकाली जाएगी गणेश महोत्सव शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो को शहर में निकाली जाएगी गणेश महोत्सव शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। श्रीगणेश सेवा मंडल की ओर से होने वाले 16वें गणेश महोत्सव के आयोजन को लेकर एक बैठक नगर पालिका गेस्ट हाउस में हुई। इसमें तय हुआ कि दो से छह सितंबर तक कथा होगी। सात को रासलीला और आठ को विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। वहीं दो सितंबर को दिन में भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
अध्यक्षता करते हुए वीरेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीगणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि दो सितंबर को विशाल शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होगी, जो भोलेधाम में पहुंचेगी। उसी दिन शाम को साध्वी शीघ्रता त्रिपाठी कथा सुनाएंगी। कथा दो सितंबर से छह सितंबर तक चलेगी। सात सितंबर को भव्य रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद में आठ सितंबर को विसर्जन यात्रा सुबह 10 बजे से भोलेधाम से प्रारंभ होकर कछला जाएगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, सीमा राठौर, इंदू सक्सेना, कृष्णा कश्यप, सुनील वार्ष्णेय, अवनेश साहू आदि मौजूद रहे।