{"_id":"67bf5fda7de4718e8b05a1ee","slug":"relief-from-traffic-jam-due-to-e-rickshaws-not-being-able-to-reach-the-market-badaun-news-c-123-1-sbly1018-134906-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाजार में ई-रिक्शा न पहुंच पाने से जाम से रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाजार में ई-रिक्शा न पहुंच पाने से जाम से रही राहत
विज्ञापन
शहर की मुख्य बाजार छह सड़का पर ई-रिक्शा को रोका गया। संवाद
बदायूं। महाशिवरात्रि पर यातायात व्यवस्था कुछ हद तक सुधरी दिखी, इस कारण लोग जाम में नहीं फंसे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। वहीं बाजार की ओर आने वाले नौ रास्तों पर यातायात पुलिस और होमगार्ड तैनात रहे, जो दिनभर ऑटो, ई-रिक्शा, कार व अन्य वाहनों को बाजार में आने से रोकते रहे।
टिकटगंज चौराहे पर पुलिस तैनात रही। यहां से वाहनों को हलवाई चौक की ओर जाने नहीं दिया गया। दूसरा प्वाइंट घंटाघर पर बनाया गया है, यहां खैराती चौक की ओर वाहनों के जाने पर रोक रही। वहीं गोपी चौक और छह सड़का आदि पर भी यातायात पुलिस कर्मी लगाकर वाहनों की नो एंट्री कर दी गई। बाजार के अंदर भी जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। यातायात निरीक्षक आरएल राजपूत ने बताया कि रोकने के बावजूद बाजार में घुस आने के कारण दस ई-रिक्शा के चालान और कई पर सीज करने की कार्रवाई की गई है।
अब इन मार्गों पर पुलिस रहेगी तैनात
आगे आने वाले पर्वों पर बाजार में यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए टिकटगंज चौराहा, कश्मीरी चौराहा, घंटाघर, गोपी चौक, पथिक चौक, खैराती चौक, छह सड़का, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर और नेहरू चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस और होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
यहां खड़े होंगे वाहन
बाजार आने वाले लोगों के लिए तीन पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। बाजार के सबसे नजदीक घंटाघर और अनाज मंडी में पार्किंग स्थल मौजूद है। बाजार में खरीदारी करने वाले लोग आराम से यहां वाहन खड़े कर सकते हैं। तीसरा पार्किंग स्थल श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के सामने पुराने बस स्टैंड पर बनाया गया है। यहां पर चार पहिया वाहन खड़े कर सकते हैं।
बाजार में ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की नो एंट्री पहले से ही लागू है, बावजूद इसके बाजार में वाहन ले जाए जा रहे थे। बुधवार को खुद बाजार में रहकर ई-रिक्शा व टेंपो समेत अन्य वाहनों पर रोक लगाई गई है। अब कोई वाहन बाजार में नहीं जा सकेगा। प्रमुख प्वाइंटों पर यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। यह व्यवस्था आगे भी लागू रहेगी। - आरएल राजपूत, यातायात निरीक्षक