फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Relief from cold due to sunshine, bustle in markets

Budaun News: धूप खिलने से ठंड से मिली राहत, बाजारों में चहल-पहल

Tue, 28 Jan 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Relief from cold due to sunshine, bustle in markets
सोमवार को चूना मंडी से गुजरतीं स्कूटी सवार। संवाद
बदायूं। सोमवार सुबह धूप खिलने से लोगों में ठंड का असर कम दिखाई दिया। लोग बाजारों में दोपहिया वाहनों पर फर्राटा भरते नजर आए। साथ ही धूप सेंकने के लिए महिलाएं एवं बुजुर्ग छतों एवं खुले स्थानों पर बैठे दिखे। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चे भी खुश नजर आए। बाजारों में भी खरीदारों की रौनक रही।
विज्ञापन

जिले में सुबह और रात की ठंड रह गई है। अब लगातार सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। सोमवार को भी मौसम साफ रहा। सुबह ही धूप निकली तो लोग छतों पर पहुंचकर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में जहां लोगों की चहलपहल दिखी, वहीं स्कूल जाते-आते समय समय बच्चों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे तक तेज धूप रहने से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं, शाम ढलने पर हल्की गलन का अहसास हुआ। लोग कामकाज निपटाकर घरों के लिए रवाना हो गए। मौसम साफ होने से कोहरे की धुंध भी नहीं छा रही है। अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed