फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Relationship broken for dowry, case filed

Budaun News: दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ा, मुकदमा दर्ज

Sat, 10 May 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Relationship broken for dowry, case filed
बदायूं। पहले शादी तय की, फिर गोदभराई की रस्म के समय दहेज की और मांग की। मांग पूरी न करने पर शादी नहीं करने की बात कहते हुए लौट गए। बेटी के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मिढोली निवासी बृजेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पीलीभीत के रहने वाले सोनू उर्फ योगेश के साथ तय की थी। शादी तय करते समय दहेज की मांग की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि लड़के के पिता रामदास ने कहा कि 11 लाख रुपये खर्च करने होंगे। तीन लाख रुपये पहले ले लिए। उसके बाद सात मई 2025 को पांच लोग लड़का, माता-पिता, बड़ा भाई, सास-ससुर और लड़के की बुआ, अन्य रिश्तेदारों के साथ गोदभराई करने के लिए गांव आए लेकिन दहेज में पहले दिए तीन लाख रुपये के अलावा 11 लाख रुपये की मांग और रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज का इतना रुपये नहीं देने की बात कही तो लड़के के परिजन बिना गाेद भराई किए लौट गए। पुलिस ने लड़के, उसके पिता समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed