{"_id":"5d5011528ebc3e6cf90fbfe8","slug":"regging-badaun-news-bly3720554191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में की रैगिंग तो होंगे सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में की रैगिंग तो होंगे सस्पेंड
विज्ञापन
बदायूं। कॉलजों में रैगिंग होना आम बात है। हालांकि इस पर काफी हद तक रोक लग चुकी है, लेकिन फिर भी कुछ सीनियर छात्र आज भी परिचय के नाम पर रैगिंग लेते हैं। जूनियर छात्र इसे बर्दाश्त करते हैं और कॉलेज प्रशासन के पास इसकी शिकायत नहीं जा पाती, लेकिन कभी-कभी ये मामले बड़ा रूप ले लेते हैं। इसके लिए अब कॉलेज प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि यदि अब कोई रैगिंग करता पकड़ा गया या इससे संबधित कोई शिकायत मिली तो दोषी छात्र-छात्रा को सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से एडमिशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि घोषित कर दी। इसके बाद में सभी छात्र-छात्राओं ने एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करते हुए कॉलेज में दाखिला ले लिया। अब कॉलेजों में कक्षाएं लगना शुरू हो गई हैं। कॉलेजों की ओर से एहतियात बरतते हुए प्रवक्ताओं ने सभी छात्र-छात्राओं को साफ-साफ निर्देशित किया है कि कॉलेज में किसी भी प्रकार की रैगिंग नहीं होगी। अगर कहीं पर ऐसा हुआ तो दोषी छात्र-छात्राओं को सस्पेंड भी किया जा सकता है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन की ओर से नए छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जा रही है कि अगर कोई रैगिंग लेने की कोशिश करें, तो तुरंत कॉलेज स्टाफ को इसकी जानकारी दें। कॉलेज प्रशासन की ओर से बोर्ड पर नोटिस भी चस्पा किए जा रहे हैं।
-सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई है, अगर कॉलेज परिसर में कोई भी सीनियर छात्र या छात्रा रैगिंग करें, तो इसकी जानकारी तुरंत कॉलेज प्रशासन को दी जाए, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। ऐसे आरोपियों को सस्पेंड भी किया जाएगा। इसको लेकर कॉलेज में नोटिस भी चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. शिवराज सिंह, चीफ प्रॉक्टर, एनएमएसएन दास कॉलेज