{"_id":"68409fc9c497516dee099066","slug":"refused-to-marry-because-dowry-was-not-received-badaun-news-c-123-1-akb1003-140633-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज नहीं मिलने पर किया शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज नहीं मिलने पर किया शादी से इन्कार
विज्ञापन
बदायूं। दहेज नहीं मिलने पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरेली के थाना बारादरी के मोहल्ला अशोक विहार की रहने वाली प्रेमलता ने बताया है कि उसके पति हरिद्वारी लाल की मौत हो चुकी है। उसने बेटी की शादी बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर के रहने वाले मोहित सागर के साथ 21 अप्रैल काे तय की थी।
उस समय 1.51 लाख रुपये नकद एवं अन्य सामान दिया था। इसके अलावा दीपावली पर भी काफी सामान दिया। मोहित सागर रेलवे में नौकरी करता है। लड़की की मां का आरोप है कि अब दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया है। दिया गया सामान भी वापस नहीं कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--
दहेज में मांगी बाइक, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिल्सी। शादी पक्की होते ही वर पक्ष ने बाइक मांगना शुरू कर दी। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी धर्मपाल ने बेटी की शादी संभल जिले के थाना जुनावई के गांव असदपुर के रहने वाले कैलाश के साथ तय की थी। शादी पक्की करते समय 21 अप्रैल को एक अंगूठी, 85 हजार रुपये नकद व लड़के के परिवार को कपड़े दिए थे। शादी 19 जून को होना तय हुई थी। आरोप है कि बाद में वर पक्ष महंगी बाइक मांगने लगा। देने में असमर्थता जताई तो शादी से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। धर्मपाल ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी कैलाश समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद