फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Redness and itching in eyes due to heat is bothering me

Budaun News: गर्मी से आंखों में लालपन, खुजली कर रही परेशान

Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Redness and itching in eyes due to heat is bothering me
नेत्र विभाग में मरीज को देखते डॉ. कुशलपाल सिंह। संवाद - फोटो : दिबियापुर स्कूल के क्लास रूम में लगे फर्नीचर को देखतीं प्रधानाध्यापिका।
बदायूं। गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। गर्मी के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खुजली भी गर्मी में परेशान कर रही है।
विज्ञापन

दिन में गर्म और शाम को ठंड होने की वजह से लोगों को बीमारियां घेर रहीं है। जहां सर्दी खांसी से लोग परेशान हैं तो दो दिन से अचानक आंखों में लालपन की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में आंखों के मरीजों में इजाफा हुआ है। संक्रमण की वजह से आंखों में लालपन, दर्द और जलन की समस्या हो रही है।
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम में आंखों में वायरल इंफेक्शन होना आम बात है। इस स्थिति में आंखों को पानी से साफ करते रहें। यदि आंखों में ज्यादा दिक्कत हो तो चिकित्सक को अवश्य दिखाएं, इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव से त्वचा रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जहां पहले 100 से 150 के बीच मरीज आते थे। वहीं अब 150 से 200 के बीच मरीज ओपीडी में रोजाना आ रहे हैं। गर्मी की वजह से खुजली के मरीज बढ़ रहे हैं।



मौसम बदल रहा है, ऐसे में मरीजों में कई बीमारियां देखने को मिल रहीं हैं। डॉक्टरों को मरीजों को ठीक से देखकर इलाज करने को कहा गया है। यहां आने वाले किसी मरीज को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

नेत्र विभाग में मरीज को देखते डॉ. कुशलपाल सिंह। संवाद

नेत्र विभाग में मरीज को देखते डॉ. कुशलपाल सिंह। संवाद- फोटो : दिबियापुर स्कूल के क्लास रूम में लगे फर्नीचर को देखतीं प्रधानाध्यापिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed