फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Recovery order issued against Yadu Sugar in arrears of 57.70 crores

57.70 करोड़ के बकाया में यदु शुगर के खिलाफ वसूली आदेश जारी

Thu, 05 Aug 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Recovery order issued against Yadu Sugar in arrears of 57.70 crores
बदायूं। गन्ना किसानों का 57.70 करोड़ का भुगतान न करने वाली बिसौली स्थित निजी क्षेत्र की यदु शुगर मिल के खिलाफ प्रशासन ने वसूली आदेश जारी कर दिया है। अब मिल को किसानों का बकाया भुगतान करना ही होगा। ऐसा न करने पर मिल के खिलाफ और सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। मिल से राजस्व वसूली की तरह किसानों का बकाया भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2021 में शेखूपुर स्थित सहकारी चीनी मिल समेत यदु शुगर मिल, डीसीएम चीनी मिल गुन्नौर, नगरिया चीनी मिल कासगंज, राणा शुगर मिल समेत छह चीनी मिलों को किसानों ने गन्ना दिया था। सभी मिलों में पेराई अप्रैल में बंद हो गई। ज्यादातर मिलों ने किसानों को भुगतान कर दिया है। सबसे ज्यादा किसानों का 57.70 करोड़ यदु शुगर मिल पर बकाया है। शेखूपुर चीनी मिल पर भी किसानों का 3.65 करोड़ बाकी है। भुगतान न करने पर पिछले दिनों शासन स्तर से गन्ना आयुक्त ने यदु शुगर मिल के खिलाफ आरसी की कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद प्रशासन ने मिल के खिलाफ आरसी जारी कर दी थी। अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए यदु शुगर मिल के खिलाफ वसूली आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वसूली आदेश जारी होने के बाद मिल प्रबंधन में हलचल है। हालांकि, पहले भी यदु शुगर मिल के खिलाफ कई बार आरसी और वसूली आदेश जारी हो चुके हैं। आदेश के बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली जाती है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अगर मिल तय समय में किसानों का भुगतान नहीं करती है तो और बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी के जानकारी के मुताबिक यदु शुगर मिल पर करीब चालीस करोड़ रुपये गन्ना भुगतान का बकाया था। मामले में मिल की आरसी काटी गई है। जुलाई के अंत में मिल ने पांच करोड़ का भुगतान कर दिया है। बाकी रुपया भी जल्द देने को कहा गया है। भुगतान जल्द न हुआ तो प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। - रामनयन, तहसीलदार, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed