फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Recovery agents do not shy away from even assault

Budaun News: मारपीट करने तक से नहीं चूकते रिकवरी एजेंट

Fri, 15 Sep 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Recovery agents do not shy away from even assault
पीडीएफ।
उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बना रखे हैं चार प्वाइंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। कछला निवासी समाचार पत्र अभिकर्ता पवन कश्यप की कार को घेरने की कोशिश और नाकाम होने पर तमंचा दिखाने के आरोपी रिकवरी एजेंटों का जाल काफी मजबूत है। वह वाहन एजेंसियों से टूटी हुई किस्त वाली गाड़ियों के नंबर निकाल लेते हैं और फिर सड़क पर दबंगई करते हैं। यह मारपीट करने से भी नहीं चूकते।
बरेली-मथुरा हाईवे पर जजपुरा से लेकर कछला तक चार प्रमुख प्वाइंट पर रिकवरी एजेंट खड़े देखे जा सकते हैं। पुलिस भी इनकी दबंगई से वाकिफ है, लेकिन खामोश रहती है। कछला निवासी पवन कश्यप के मामले में भी ऐसा ही सामने आया। पवन ने बताया कि कोई भी फाइनेंस कंपनी खासकर रात में अपने एजेंटों के जरिये वाहन रोकने की इजाजत नहीं देती।
विज्ञापन

एक-दो किस्त टूट जाने के बाद कंपनी अपनी ओर से बकायेदार वाहन मालिक को नोटिस देकर कानूनी कार्रवाई अमल में ला सकती है या फिर बकाया जमा करने के लिए सूचित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, दबंग रिकवरी एजेंटों ने वसूली का आक्रामक तरीका अख्तियार कर रखा है। वह फाइनेंसशुदा वाहन की डिटेल उसके रजिस्ट्रेशन नंबर से जुटा लेते हैं। किस्तें टूटने पर बकायेदार के पीछे लग जाते हैं।

-
खुफिया तंत्र सक्रिय, कार मालिक से जुटाई जानकारी
हाईवे पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों की दबंगई का मामला सामने आने के बाद बृहस्पतिवार पूर्वाह्न कछला निवासी पवन कश्यप से पुलिस ने फोन पर पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed