{"_id":"9a54dcaa61201c87e6811242f40be2d2","slug":"reaches-dm-accountant-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम तक पहुंची लेखपाल की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम तक पहुंची लेखपाल की शिकायत
Dataganj
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजौला गांव में किसानों को फसल नुकसान में सहयोग राशि के चेक देने के लिए सुविधा शुल्क मांगने वाले लेखपाल को डीएम ने तलब किया है। लेखपाल ने आरोप नकारते हुए किसानों द्वारा पेश की गई सीडी जिसमें लेखपाल सुविधा शुल्क की डिमांड कर रहा है। उसे भी फर्जी बताया। उसमें आवाज अपनी नहीं मानी। इधर, सीडी पेश करने वाले ने दावा किया है कि अगर सीडी फर्जी हो तो वह कठोर सजा भुगतने को तैयार है।
विज्ञापन
याद दिला दें, मंगलवार को तहसील दिवस में रिजौला गांव के करीब दो दर्जन किसानों ने चार व पांच के हल्का लेखपाल पर चेक बनाने में धन की मांग करने, एक जाति विशेष को अधिक लाभ पहुंचाने और अधिक नुकसान वाले काश्तकारों को कम राशि तथा कम नुकसान को अधिक राशि के चेक देने का आरोप लगाया था। प्रमाण के तौर पर लेखपाल द्वारा धन की उगाही करने का एक टेप एसडीएम समेत तमाम अधिकारियों को सुनाया था। टेप में लेखपाल की ही आवाज होने का दावा किया था। इस मामले में एसडीएम की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर रिजौला के ही राजपाल सिंह ने लेखपाल के धन की मांग करने वाली सीडी बनाकर शिकायती पत्र समेत डीएम को दी थी। डीएम ने संबंधित लेखपाल को तलब भी कर लिया। लेखपाल ने अपने खिलाफ षड़यंत्र रचने की बात कहते हुए सीडी में आवाज किसी और की बताई। कुछ लोगों से अपने पक्ष में बयान भी दर्ज कराए। इसकी जानकारी जब शिकायतकर्ता को हुई, तो उन्होंने दावा किया कि आरोप और सीडी में यदि गलत साबित हो तो वह हर सजा भुगतने को तैयार है। उन्होंने कहा है कि गांव के अनेक लोग डीएम के सामने पेश होकर प्रमाण समेत लेखपाल का चिठ्ठा खोलेंगे।
विज्ञापन