फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ravan and kumbhkarn effigy burnt

रावण, कुंभकर्ण का धू-धू कर जला पुतला

Wed, 12 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 12 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ravan and kumbhkarn effigy burnt
रावण, कुंभकर्ण का धू-धू कर जला पुतला 
असत्य पर सत्य की जीत को सार्थक करते हुए बुधवार को भगवान राम के स्वरूप ने बुराई रूपी रावण का वध कर दिया। बाद में रावण तथा कुंभकर्ण के पुतलों को आग लगाकर बुराई का अंत कर दिया गया। रावण के पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम के जयघोष से पूरा आसमान गूंज उठा। रावण दहन के दृश्य को देखने के लिए रामलीला ग्राउंड में जन सैलाब उमड़ा रहा।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को रावण दहन के अवसर पर ग्राउंड में विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी करते हुए स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दोपहर से मंच पर रामलीला का मंचन शुरू हुआ। इसमें सीता हरण से लेकर लंका दहन, कुंभकर्ण, मेघनाद मरण के बाद भगवान राम तथा रावण की सेनाओं के बीच जमकर युद्ध हुआ। अंत में प्रभु श्रीराम ने एक बाण से रावण की नाभि का अमृत सोखने के बाद वाण चलाकर उसके सभी सर और भुजाएं काट डाली। वहीं पुतलों के धरती पर गिरने से पहले ही लोगों का हुजूम रावण की अस्थियों को लेने के लिए दौड़ पड़ा। मान्यता है कि रावण की अस्थि रुपी खपंचों से बने कंडील को दीवाली पर घर में टांगने से सुख समृद्धि आती है। खपच्चें लेने के लिए मची होड़ में कई के हाथ भी जल गए। रावण दहन को देखने के लिए नगर तथा देहात से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। आयोजन में अध्यक्ष अरविंद, कमल, रजनेश, रवि गुप्ता, योगेश, दिलीप पंडित, अमित, हरि बाबू आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed