फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rationcard given to person

पात्रों को बांटे नए राशनकार्ड

Mon, 21 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 21 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
rationcard given to person
पात्रों को बांटे नए राशनकार्ड 
सदर क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रों को नए राशन कार्डों का वितरण किया। डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब आधा दर्जन राशन कोटे की दुकान पर जाकर वितरण किया गया है। 
विज्ञापन

दातागंज।  कस्बे में करीब 12 सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। यहां सोमवार को एसडीएम हरी राम सिंह यादव तथा पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी और राजेश कुमार ने पहुंचकर पात्र कार्ड धारकों को नए राशन कार्ड बांटे। एसडीएम यादव ने बताया कि बाकी कार्ड धारकों के लिए जल्द ही कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे। ग्रामीण अंचल में भी एक दो दिन में वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वहीं पुराने राशन कार्डों के निरस्त करने पर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होने की आशंका है। जानकारों के मुताबिक कस्बे में 34 प्रतिशत कार्ड निरस्त किए गए हैं। वहीं देहात क्षेत्र में करीब 22 प्रतिशत कार्ड निरस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन

बिल्सी। एसडीएम विधान जायसवाल ने नगर के मोहल्ला पांच में पहुंचकर शासन से प्राप्त नवीन राशनकार्डों का वितरण किया। एसडीएम ने बताया कि कार्ड वितरण के लिए शिक्षकों, ग्राम सचिवों, लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक राहुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed