फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ration shop buildings are incomplete due to lack of funds.

Budaun News: धन अभाव में अधूरी है राशन की दुकानों के भवन

Sun, 28 Sep 2025 09:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:13 AM IST
विज्ञापन
Ration shop buildings are incomplete due to lack of funds.
बदायूं। जिले में कई जगह राशन की दुकानों के भवन अधूरे हैं। कहीं सिर्फ दीवारें खड़ी हैं तो कहीं छत डालने के बाद से महीनों से काम बंद है। ठेकेदार ने बताया कि धनराशि जारी न होने से काम रुका है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को 75 राशन की दुकानों को बनाने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से जमीन मुहैया कराते हुए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया। इसकेे आधार पर शासन से धनराशि जारी की गई। शासन स्तर से 75 में 63 दुकानों को बनाने के लिए पहली किस्त जारी की गई। इन 63 जगहों पर काम को शुरू करा दिया गया। वहीं अंतिम किस्त देने की बारी आयी तो शासन स्तर से 41 राशन की दुकानों के लिए किस्त जारी की गई थी। उनको ठेकेदारों के माध्यम से पूर्ण कर लिया गया। 12 जगहों पर काम धीमी गति से होने से अन्य बिल्डिंग के साथ में काम पूरा नहीं हो सका था। ऐसे में इनकी डिमांड बाद भी भेजी गई। लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिली। जिसकी वजह से काम रुका रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 75 में से 12 राशन की दुकानाें के लिए शुरुआत में धनराशि नहीं मिली है। ऐसे में वह काम शुरू ही नहीं हो सके हैं। हालांकि धनराशि की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed