फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ration divided by three months, the villagers demonstrate

तीन माह से नहीं बंटा राशन, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 10 Jan 2017 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ration divided by three months, the villagers demonstrate
तीन माह से नहीं बंटा राशन, ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गौंतरा के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर पर की नारेबाजी
राशन डीलर पर ब्लैक का आरोप, जांच का भरोसा दिया

 कोटेदार तीन माह से राशन का वितरण नहीं किया। कई बार गांव के लोगों ने शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गुस्साए दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम दातागंज के दफ्तर का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम हरीराम यादव ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

दातागंज तहसील के गांव गौंतरा पट्टी नरपत का कोटेदार तीन माह से गांव के लोगों को राशन का वितरण नहीं कर रहा। गांव के लोगों का आरोप है कि राशन और मिट्टी का तेल कोटेदार ब्लैक कर देता है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर गांव के दर्जनों महिला-पुरुष मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दातागंज पहुंचे। गांव के लोगों ने यहां नारेबाजी करते हुए कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम हरीराम यादव ने भरोसा दिया कि कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश, अनीता, बाबूराम, अमर सिंह, कृष्णपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed