फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ration card will distribute from monday

सोमवार से कोटे की दुकानों पर होगा राशन कार्डों का वितरण

Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
ration card will distribute from monday
सोमवार से कोटे की दुकानों पर होगा राशन कार्डों का वितरण 
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नए राशन कार्डां का वितरण सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार से कोटे की दुकानों पर किया जाएगा। नया अंत्योदय राशन नि:शुल्क तथा पात्र गृहस्थियों के लाभार्थियों को 10 रुपये प्रति कार्ड शुल्क लेकर उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी पवन कुमार ने नए राशन कार्ड वितरण के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम, ब्लॉक स्तर पर बीडीओ, नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में राशन कार्ड वितरण की पारदर्शी व्यवस्था बनाने का दायित्व सौंपा है। 
विज्ञापन

गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हवलदार यादव सहित आपूर्ति विभाग से संबंधित अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षक और जिला सतर्कता समिति के सदस्यों के साथ नए राशन वितरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 64.43 प्रतिशत आबादी को आच्छादित करने के लक्ष्य के सापेक्ष 64 प्रतिशत आबादी, 73860 परिवारों अर्थात 3,51,797 यूनिट आच्छादित किए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 79.56 प्रतिशत आबादी को आच्छादित करने के सापेक्ष 75.30 प्रतिशत आबादी, 3,53,179 परिवारों अर्थात 1,74,0105 यूनिट आच्छादित किए जा चुके हैं। जिले में 45,221 अन्त्योदय राशन कार्ड प्रचलित हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 5921.289 मीट्रिक टन गेहूं एवं 3947.526 मीट्रिक टन चावल जनपद में आवंटित है। पात्र गृहस्थियों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं, दो रुपए प्रति किलो तथा दो किलोग्राम चावल, तीन रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 20 किलोग्राम गेहूं, दो रुपए प्रति किलो एवं 15 किलो ग्राम चावल, तीन रुपए प्रति किलोग्राम की दर से दिया जा रहा है। जनपद में अंत्योदय के 44,198 एवं पात्र गृहस्थियों (पीएचएच) 3,20,062 राशन कार्ड प्राप्त हो चुके हैं, जिसके सापेक्ष अंत्योदय के 4,942 एवं पीएचएच 1,19,805 राशन कार्डों के कवर प्राप्त हुए हैं।     
विज्ञापन

राशन द्वारा पात्र गृहस्थियों (पीएचएच) के राशन कार्ड का मूल्य 10 रुपये निर्धारित किया गया है। अंत्योदय राशन कार्ड नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। भविष्य में डुप्लीकेट राशन कार्ड निर्गत कराने के लिए पात्र गृहस्थियों (पीएचएच) के लाभार्थियों से 50 रुपये एवं अंत्योदय लाभार्थियों से 10 रुपए पेनाल्टी शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली बैठक में ही कराएं प्रस्ताव 
बदायूं। जिलाधिकारी पवन कुमार ने जिला सतर्कता समिति की बैठक में एसडीएम, पूर्ति निरीक्षकों को हिदायत दी है कि बिना किसी दबाव के कोटे की नई दुकानों के लिए गांव सभा की खुली बैठक में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ प्रस्ताव कराएं। बैठक की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में धांधली की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लिया जाए। राशन एवं मिट्टी के तेल की कालाबाजारी करने वाले कोटेदारों को जेल भिजवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने पर वह भी संबंधित अधिकारियों की ही जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed