{"_id":"6609c833932761bd0f0c50d7","slug":"raped-a-three-and-a-half-year-old-girl-after-taking-her-home-on-the-pretext-of-giving-her-chocolate-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116118-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चॉकलेट देने के बहाने घर ले जाकर साढ़े तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चॉकलेट देने के बहाने घर ले जाकर साढ़े तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
चॉकलेट के बहाने बालिका को अपने घर ले गया था आरोपी
- पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा बाल सुधार गृह
संवाद न्यूज एजेंसी
उघैती। थाना क्षेत्र में नाबालिग आरोपी साढ़े तीन साल की बालिका को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया और दोपहर बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
परिवार वालों के मुताबिक यह मामला 27 मार्च का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उस दिन दोपहर के समय उनकी साढ़े तीन साल की बेटी अपने घर में खेल रही थी। उसी दौरान नाबालिग आरोपी उनके घर आया और उनकी बेटी को चॉकलेट देने के बहाने गोद में उठाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बाद में उसे घर लाकर छोड़ गया। इसके बाद परिवार वालों को पता चला कि बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। उस समय बालिका का पिता बाहर गया हुआ था। परिवार वालों ने उसे घटना की जानकारी दी। तब पिता अपने घर लौटकर आया और थाने जाकर इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने शनिवार सुबह नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। एसओ राजेश कौशिक ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। वह चॉकलेट देने के बहाने बालिका को ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।