{"_id":"677d6fcbc296869e02042775","slug":"rape-victims-written-statement-recorded-in-court-badaun-news-c-123-1-bdn1007-132392-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुष्कर्म पीड़िता के अदालत में कलमबंद बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुष्कर्म पीड़िता के अदालत में कलमबंद बयान दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। दुष्कर्म व धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए गए। बयान दर्ज होने के बाद अब बिल्सी के भाजपा विधायक व अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की विवेचना में जुट गई है।
कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में पुलिस ने दिसंबर में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य समेत 16 लोगों के खिलाफ जमीन हड़पने और विधायक समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
पीड़ित पक्ष ने मुकदमे में कहा है कि उसकी 16 करोड़ रुपये की जमीन हड़पी गई थी, जिसमें उझानी का व्यापारी मनोज गोयल और बरेली के आनंद प्रकाश अग्रवाल व हरीशंकर व्यास समेत विधायक के भाई एवं अन्य आरोपी शामिल हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस पीड़िता को लेकर विधायक के कैंप कार्यालय गई। यहां नक्शा बनाया।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को बुलाकर अदालत में पेश किया। यहां पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज किए गए। इस दौरान अदालत में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई।