{"_id":"5e888a758ebc3e6fd63f4d74","slug":"rape-case-badaun-news-bly4016648173","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने टिकटॉक दिखाने के बहाने नौ साल की बच्ची से की दरिंदगी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने टिकटॉक दिखाने के बहाने नौ साल की बच्ची से की दरिंदगी, गिरफ्तार
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। एक युवक मोबाइल पर टिकटॉक दिखाने का बहाना करके नौ साल की बच्ची को अपने खंडहरनुमा घर में ले गया और दरिंदगी की। बच्ची के चीखने पर आरोपी युवक मौके से भाग गया। उसके चंगुल से छूटने के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नाजुक हालत में बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह वारदात शुक्रवार शाम करीब छह बजे उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई। घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। नौ साल की बच्ची घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 22 साल का युवक बच्ची को अकेला देखकर घर में जा पहुंचा। उसने बच्ची को अपने मोबाइल पर टिकटॉक दिखाने को कहकर पड़ोस में बने खंडहरनुमा घर में ले गया। पुलिस के मुताबिक युवक ने मोबाइल पर टिकटॉक दिखाने के बाद बच्ची को दबोच लिया और दरिंदगी की। बच्ची के चिल्लाने पर युवक ने जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया।
युवक के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची ने अपने घर जाकर मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची के कपड़ों में खून लगा देख मां सन्न रह गई। शुक्रवार रात करीब नौ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी आदेश पुत्र ताराचंद्र को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी आदेश पुत्र ताराचंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - विनोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक उझानी