फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rana Soldiers win again, beat Shikhar Knight Riders by six wickets

राणा सोल्जर्स की फिर जीत, शिखर नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया

Tue, 18 Oct 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rana Soldiers win again, beat Shikhar Knight Riders by six wickets
उझानी में एमजीपी कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। बाबू जी कल्याण सिंह ओपेन क्रिकेट प्रीमियर लीग में सोमवार को भी राणा सोल्जर्स बुलंदी पर रही। उसने शिखर नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया। राइडर्स के हर्ष त्यागी का अर्द्धशतक भी बेकार चला गया। विजेता टीम के अभिषेक चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर शिखर नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 120 रन बनाए। इसमें हर्ष त्यागी के सर्वाधिक 61 रन भी शामिल हैं। जवाब में राणा सोल्जर्स ने छह विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया। राणा की टीम को कैफ ने नाबाद 42, प्रशांत शर्मा ने 34 और अभिषेक ने 30 रन का सहयोग किया।
विज्ञापन

अभिषेक के खाते में दो विकेट भी आए। नाइट राइडर्स के गेंदबाज कोई खास असर नहीं छोड़ पाए। मैन ऑफ द मैच बने अभिषेक को टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रभात राजपूत और पालिका सदस्य अरुण अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस दौरान राजकमल गुप्ता, गिरीशपाल सिसोदिया, अमित प्रताप सिंह, शंकर गुप्ता, सुशील सक्सेना, योगेश प्रताप सिंह, संदीप सक्सेना और अजीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed