फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram's coronation took place amidst the sound of conch shells and cheers.

Budaun News: शंख की ध्वनि और जय-जयकार के बीच हुआ राम का राज तिलक

Mon, 06 Oct 2025 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ram's coronation took place amidst the sound of conch shells and cheers.
जगत की रामलीला में राम के राजतिलक, लोग आरती उतारते हुए। संवाद
अलापुर/जगत। जगत की रामलीला में शंख की ध्वनि और जय-जयकार के बीच श्री राम का राज तिलक किया गया। 14 वर्ष का वनवास काटकर आए श्रीराम का राजतिलक होते देख श्राेताओं की खुशी में आंखें छलछला आईं।
विज्ञापन

रामलीला के आखिरी दिन राजतिलक का मंचन किया गया। लंकापति रावण पर विजय हासिल करके राम, लक्ष्मण और सीता के साथ अयोध्या लौटते हैं। जहां पर उनकी मुलाकात भरत से हुई है। भरत ने 14 वर्षों तक राम की खड़ाऊं सिंघासन पर रखकर राज किया था। राम के लौटने पर गुरु वशिष्ठ के कहने पर राम को अयोध्या की राजगद्दी पर बैठने की तैयारी की गई। पूरी अयोध्या को सजाया गया। उसके बाद श्रीराम को सोने के सिंहासन पर बैठाया जाता है। उसके बाद रामराज्य का युग शुरू होता है। चारों तरफ खुशी का माहौल देखने को मिलता है। श्रीराम के जयकारों से अयोध्या गूंज उठती है। इस दौरान डॉ. केशव कुमार शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, अनिल भारद्वाज, उमेश कुमार सक्सेना, महेंद्र प्रजापति, छोटे यादव, रजनीश राठौर, देवेंद्र यादव, संजीव सक्सेना, उदयवीर मौर्य, श्रीराम वर्मा, प्रमोद राठौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed