{"_id":"6797d8ded65629de3e05ab5a","slug":"rampur-youth-entered-the-house-at-midnight-case-registered-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133359-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आधी रात को घर में घुस आया रामपुर का युवक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आधी रात को घर में घुस आया रामपुर का युवक, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के कुंडरा गांव में रामपुर जिले का रहने वाला एक युवक 25 जनवरी की रात एक ग्रामीण के घर में घुस आया। तड़के आहट होने पर युवक ने घर से भागने की कोशिश की तो परिजन एवं ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसका चालान किया है।
कुंडरा गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार रात वह परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच अंजान युवक किसी समय उनके घर में घुस आया। रविवार तड़के युवक की घर में आहट सुनाई दी। इस पर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर युवक घर से निकलकर भागने लगा। उन्होंने चीख पुकार कर ग्रामीणों को बुला लिया। सभी लोगों ने युवक को दौड़ाकर दबोच लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम आबिद निवासी गांव चिंतामन, रामपुर जिला बताया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गांव में पहुंची। युवक को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे एक महिला ने फोन करके गांव में बुलाया था। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी आबिद के खिलाफ अवैध रूप से घर में घुसने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है। बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया गया है।