{"_id":"616097718ebc3e6240273b05","slug":"ramleela-badaun-news-bly462287293","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला महोत्सव कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला महोत्सव कल से
विज्ञापन
गांधी ग्राउंड में लगा रही दुकानें। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गांधी उद्यान में इस बार भी श्री रामलीला महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मेला लगेगा, जिसके लिए दुकानें भी लगनी शुरू हो गईं हैं। कमेटी का कहना है कि कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
शहर की रामलीला करीब 130 साल पुरानी है। करीब 70 साल पहले तक रामलीला का आयोजन दातागंज तिराहा के पास होता था। इसके बाद से आयोजन शहर के बीच गांधी ग्राउंड में हो रहा है। 130 वर्ष के इतिहास में पहली बार पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण रामलीला महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका था। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी ने पिछले दिनों रामलीला महोत्सव और प्रदर्शनी के आयोजन की प्रशासन से अनुमति मांगी थी। कमेटी के मंत्री अरविंद कांत का दावा है कि प्रशासन ने अनुमति दे दी है। 10 अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। 13 अक्तूबर को श्रीराम बरात निकलेगी, लेकिन इसके लिए अलग से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद 15 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। शिव बरात निकलेगी तो भरत मिलाप भी होगा। मंत्री अरविंद कांत ने बताया कि बच्चों के लिए झूले लगेंगे। यहां बता दें कि इस बार बिहार के मधुवनी से आए कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।
इधर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बताया कि गांधी ग्राउंड में सिर्फ रामलीला के मंचन की अनुमति दी गई है। दुकानें, झूले आदि लगाने पर रोक रहेगी।
-
इस्लामनगर में भी रामलीला शुरू
इस्लामनगर। नगर में रामलीला मंचन के 168 वें आयोजन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया। गुप्ता ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता ने गुप्ता को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, अतुल वैश्य, संजीव गुप्ता, मुनेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे। बता दें कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मुख्य बाजार में ग्यारह दिन तक रामलीला का मंचन होगा। संवाद
----
जनता रामलीला का हुआ झंडी पूजन, 19 से शुरू होगा मंचन
बिसौली। जनता रामलीला का शुक्रवार को विधि विधान से झंडी पूजन हुआ। मंचन 19 अक्तूबर से प्रारंभ होकर दो नवंबर तक चलेगा। कमेटी अध्यक्ष सचिन जौहरी ने बताया कि रामलीला मंचन का उद्घाटन एसडीएम डॉ. राजेश कुमार व सीओ विनय चौहान करेंगे। शुक्रवार को पंडित महेश चंद्र शर्मा ने झंडी पूजन कराया। इस मौके पर अध्यक्ष सचिन जौहरी, मंत्री अनुपम गुप्ता, डायरेक्टर रामप्रकाश राम, अनुज शर्मा, गौरीशंकर कथूरिया, सभासद विनीत वार्ष्णेय, शिवशंकर रस्तोगी, प्रहलाद गुप्ता, विकास, निर्देश, तेजपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद