फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramganga water level decreased by 31 cm, no relief in low lying areas

Budaun News: 31 सेमी कम हुआ रामगंगा का जलस्तर, निचले इलाके में राहत नहीं

Thu, 14 Aug 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ramganga water level decreased by 31 cm, no relief in low lying areas
दातागंज। रामगंगा के जलस्तर में 31 सेमी की कमी आई है। फिलहाल इसकी बाढ़ से निचले इलाके लोगों को राहत नहीं है। मंगलवार को जलस्तर 161.01 मीटर और बुधवार को घटकर 160.70 हो गया है।
विज्ञापन

रामगंगा का पानी गांव सिमरिया, सखतपुर जरतौली और मौसमपुर में पानी भरा हुआ है। सिमरिया में रामगंगा कटान कर रही है। इसमें कई शौचालय और कच्चे मकानों की दीवारें ढह गई हैं। जगदेव का कच्चा मकान कटान से झुक गया है। परिवार वालों ने गांव में दूसरी जगह शरण ले ली है। गांव वाले कटान को रोकने के लिए पेड़ों की डाली लगाकर कटान रोकने के प्रयास में जुटे हैं। सिमरिया के जयपाल, वेदपाल, सूरजपाल, सत्यपाल, दिनेश, मुकेश, श्यामपाल, ध्यान पाल के मकानों में पानी भर गया है। सभी ग्रामीण अपने-अपने मकान बचाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। रामगंगा का पानी नवादा बदन, कटकौरा व शेरपुर गांव के पास तक पहुंच चुका है। गांव शेरपुर, हर्रामपुर, पट्टी बिजा, लालपुर, भेड़ा और देवरनिया गांव समेत करीब 15 गांव पानी से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed