फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramganga barrage against Immerse warning

रामगंगा बैराज के विरोध में  जलसमाधि की चेतावनी

Mon, 26 Dec 2016 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मालवीय आवास पर उपवास कर रहे भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के कार्यकर्ता
 रामगंगा पर बैराज बनाने के विरोध में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान की ओर से शुरू किया गया उपवास मालवीय आवास पर सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैराज का निर्माण शीघ्र न रोके जाने पर 29 दिसंबर तक उपवास के बाद 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे बरेली घाट पर अनशन करने और 31 दिसंबर की सुबह रामगंगा में जल समाधि लेने की चेतावनी दे दी है।

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के संस्थापक हरिप्रताप सिंह राठोड़ के नेतृत्व में उपवास किया जा रहा है। उनका कहना है कि रामगंगा में बैराज बनने से बरेली के आगे रामगंगा का प्रवाह नहीं हो पाएगा। इससे बरेली शहर में जलभराव होने से किसानों के खेत डूब जाएंगे और बरेली के बाद से हरदोई तक रामगंगा खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या की चिंता न तो सरकार को है, न ही बांध का निर्माण कराने वाले अधिकारियों को है, इसलिए उन्होंने उपवास शुरू किया है। रक्षपाल सिंह ने कहा कि बैराज बनाने के बाद रामगंगा का प्रवाह सही रहेगा, इसकी गारंटी देने को कोई अधिकारी तैयार नहीं है। इसके लिए वह कई अधिकारियों से मिल चुके हैं। उपवास पर उनके साथ वीरेंद्र जाटव, डॉ. आरजी गोस्वामी, आजाद सक्सेना, रामगोपाल, किशनपाल, अभिषेक शर्मा, सुरेशपाल सिंह, जितेश एनलाल, रविकांत, सुजीत कुमार, राजवती, सुनीता, आशा रानी, सीमा, रिंकी, शीतल, नन्हीं, अशोक शर्मा, हरिप्रकाश सिंह, कृष्णपाल यादव, मुनीष सिंह आदि बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed