फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram Katha listener into a musical Jume

संगीतमयी रामकथा में झूमे श्रोता

Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ram Katha listener into a musical Jume
रामकथा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 हनुमान जयंती पर उझानी रोड बालाजी धाम पर चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम के विवाह का प्रसंग आया तो श्रोता झूम उठे। विवाह की तमाम परंपराओं को रोचक अंदाज में कथावाचक पं. दिनेश मोहन ने वर्णन किया। 

पंडित जी ने कहा कि महामुनि विश्वामित्र के सानिध्य में भगवान राम ने धनुष भंग किया और स्वयंवर में अपना वर्चस्व स्थापित कर दिखाया। उन्होंने विवाह के मंगल गीत, वरमाला और वैवाहिक व्यवस्थाओं और उल्लास का जो  वर्णन किया उसके आनंद में श्रोता सराबोर हो गए। कथा में बताया गया कि एकबारगी राजा जनक की निराशा भी देखने को मिली। धनुष भंजन में गुरू की कृपा का महत्व दिया गया। भगवान श्री राम ने गुरू को प्रणाम कर उनके आशीर्वाद के बाद ही धनुष का भंजन किया। कथा में पूरा वातावरण राममय हो गया। ध्रुव तिवारी ने तबले की थाप पर कथा को गति दी तो संगीत के अन्य वाद्य यंत्रों से योगेश तिवारी, बबलू ने गति प्रदान की। कथा के बाद आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही सुंदर कांड का पाठ भी हुआ जिसमें भक्तों ने श्रद्धा दिखाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed