{"_id":"fd3f7d76debe1e2f8768e2468a28631b","slug":"ram-colony-living-in-those-would-be-examined-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी में रहने वालों की होगी पड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी में रहने वालों की होगी पड़ताल
belsi
Updated Sat, 20 Jun 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के उझानी-बिल्सी मार्ग सीएचसी के पीछे बनी कांशीराम आवास कॉलोनी में अनाधिकृत से रह लोगों से आवास शीघ्र खाली करवाए जाएंगे। इससे संबंधित फरमान एसडीएम विधान जायसवाल ने जारी किया है। इसके सत्यापन के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने शिकायत की थी। कॉलोनी में कुछ लोग अनाधिकृत रूप से कब्जा कर करके रह रहे हैं। वह यहां का माहौल खराब कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी के साथ बदनामी भी उठानी पड़ रही है। इस शिकायत पर ही ऐसे लोगों के संबंध में सत्यापन के लिए नायब तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है, जो शीघ्र कॉलोनी में जाकर प्रत्येक आवास का भौतिक सत्यापन करेगी। अगर वहां ऐसे लोग मिलते हैं, तो उनसे आवास खाली कराकर उसमें ताला डाला जाएगा। एसडीएम के फरमान की भनक लगते ही, ऐसे कुछ लोग आवास में ताला डालकर निकल गए हैं। यहां रह रहे लोगों का कहना है कि ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास आवास हैं पर उन्होंने यहां भी आवास लेकर उनको किराए पर उठा रखा है। असामाजिक तत्व भी इन आवासों में शरण लेते हैं। इससे कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन