फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ram barat showed in ujhani

धूमधाम से निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बारात

Sat, 08 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 08 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बारात में बारातियों के रूप में जन सैलाब उमड़ पड़ा। बाराती बने नागरिकों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया तो पूरा मार्केट राममय हो गया। कलाकारों ने करतब दिखाए। राधा-कृष्ण बने कलाकार ने बृज की बयार बहा दी। काली अखाड़े के कलाकारों ने भी प्रदर्शन किया। गढ़वाली नृत्य के साथ ही देर रात तक बारात में धूम धड़ाका चलता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सात बजे राम बारात खेड़ापति मोहल्ले से शुरू हुई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने पहले राम दरबार की झांकी का पूजन किया। फीता काटने के बाद नारियल फोड़कर बारात मार्केट की ओर चली तो कलाकारों ने करतब दिखाने शुरू कर दिए। रामपुर के कलाकारों ने राधाकृष्ण बनकर मनमोह लिया। फिरोजाबाद के कलाकारों की टोली ने हरे राम-हरे कृष्ण का जाप करते हुए हिस्सा लिया। बहजोई की महा रासलीला और उत्तराखंड के अल्मोड़ा के कलाकारों ने गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

किलाखेड़ा, बाजारकलां, कछला रोड बाजार, घंटाघर चौराहा और स्टेशन रोड पर कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से बारातियों का मनोरंजन भी कराया। फर्रुखाबाद से पहुंचे ब्रास बैंड के कलाकारों ने धार्मिक भजन सुनाकर माहौल राममय बना दिया। बारात शुरू होने से पहले अमरसिंह यादव के निवास पर कलाकारों समेत पात्रों को भोजन भी कराया गया। बारात की राजकुमार बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, मेलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, राजन यादव, अजय चौधरी, कमल यादव, राहुल शंखधार, पंकज चौधरी, शेखर सक्सेना, राजेश वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा और घुड़सवार रामकुमार शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
दो सीओ समेत कई थानों के फोर्स ने की निगरानी
उझानी। राम बारात के मद्देनजर कोतवाल गोपीचंद्र यादव की डिमांड पर एसएसपी सुनील सक्सेना ने सीओ सिटी और सीओ उझानी, एसडीएम सदर, आसपास थानों के फोर्स के साथ दो प्लाटून पीएसी को तैनात किया था। प्रमुख मार्गों से लेकर राम बारात के साथ फोर्स के साथ महिला पुलिस कर्मी भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed