{"_id":"68e824611f6b103fea0b5cac","slug":"ram-barat-came-out-with-attractive-tunes-badaun-news-c-123-1-bdn1010-148662-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई रामबरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई रामबरात
विज्ञापन
वजीरगंज में श्रीराम बरात निकलने से पूर्व पूजा अर्चना करते शहर विधायक। संवाद
वजीरगंज। शिव धनुष भंजन के बाद सीता का श्रीराम से विवाह हुआ। इस लीला के बाद कस्बा में दूल्हा बने श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। बैंडबाजों के साथ बरात में काली अखाड़े भी शामिल रहे। आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जगह-जगह भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारी गई। पुष्प वर्षा कर लोगों ने हर्षोल्लास जताया।
धूमधाम से सुसज्जित झांकियों के साथ निकाली गई बरात को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम पूज्य गणेश भगवान और दूल्हा बने श्रीराम का तिलक कर आरती उतारी। बरात का शुभारंभ बुधवार की देर सायं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से हुआ। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। उसके पीछे काली अखाड़े में कलाकार मां काली के साथ युद्धकला का प्रदर्शन कर रहे थे। शिव-पार्वती, विष्णु-लक्ष्मी, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमानजी आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
भव्य सिंहासन पर सवार भगवान श्रीराम और सीता के स्वरूप सबको लुभाते रहे। बरात हाईवे से होती हुई मुख्य बाजार, खिन्नी मोहल्ला, वार्ड नौ, होली चौक, इमली मोहल्ला होती हुई रामलीला मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई। इस मौके पर श्रीराम लीला कमेटी अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, राघव सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष, अनुज सक्सेना, मुकेश कुमार वार्ष्णेय, विमलेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, रवि वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, रिधि प्रताप सिंह, रौनक गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।