{"_id":"6536c8f9aed2ef9df1083a16","slug":"ram-baraat-took-place-in-style-in-dhanauli-badaun-news-c-123-1-sbly1006-6637-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धनौली में ठाठ से निकली राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धनौली में ठाठ से निकली राम बरात
Tue, 24 Oct 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी के धनौली में निकाली गई राम बारात में शामिल झांकी। संवाद
बिल्सी। श्री बजरंगबली आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गांव धनौली में सोमवार को ठाठ से राम बरात निकाली गई। इस दौरान काली अखाड़ा के कलाकारों ने करतब दिखाए। ग्रामीणों ने जयश्री राम के नारे लगाकर माहौल भक्तिमय कर दिया।
बरात रामलीला स्थल से शुरू हुई। राम दरबार की झांकियाें में विराजमान भगवान के रूपों को फूल मालाएं पहनाकर पूजन किया गया। गांव की मौर्य, यादव, मुस्लिम बस्ती से होते हुए बरात रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। ग्रामीणों ने जगह-जगह राम बरात का स्वागत किया। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न, हनुमान, गुरु विश्वामित्र, गणेश जी, हनुमान जी, शंकर जी, माता पार्वती आदि की झांकियां शामिल रहीं। बरात में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवसिंह यादव, रमेश पाल यादव, चंद्रकेश श्रीवास्तव, एबरन सिंह यादव, शेरसिंह यादव, सुवनेश यादव, धर्मेंद्र यादव आदि का सहयोग रहा। संवाद