फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ram Avtar died in a fight and not by hanging

Budaun News: फंदे से लटकने से नहीं मारपीट में हुई थी रामऔतार की मौत

Sun, 23 Jun 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ram Avtar died in a fight and not by hanging
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव अजरऊ में रामऔतार की मौत फंदे से लटकने से नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पसली टूटी मिली है। उसका फेफड़ा फटा हुआ था। सिर में भी चोट लगी थी। इससे माना जा रहा है कि उसके साथ मारपीट हुई थी। एसओ विवेक कुमार ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने को कहा है
विज्ञापन

ग्राम अजरऊ निवासी 50 वर्षीय रामऔतार का शव शुक्रवार सुबह फंदे से लटका मिला था। परिवार वालों का कहना था कि वह दिव्यांग थे। वह बोल और सुन नहीं पाते थे। एक जमीन संबंधी रंजिश को लेकर रामऔतार मानसिक तनाव में थे। इसके चलते उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सूचना पर सुबह गांव में पहुंची पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौकाने वाली निकली। उसमें हैंगिंग की पुष्टि नहीं हुई। रिपोर्ट में उनकी पसली टूटी होना दर्शाया गया था। पसली फेफड़े को चीरकर उसके अंदर घुस गई थी। फेफड़ा भी फटा हुआ था और सिर में गहरी चोट लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ किसने मारपीट की और शव को किसने फंदे से लटकाया, अभी इसका पता नहीं चला है। एसओ विवेक कुमार का कहना है कि रामऔतार के नाम जमीन नहीं थी। वह चार भाई थे। अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed