फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raksha Bandhan relation to the security of the bond

रक्षाबंधन पर रिश्ते को दें सुरक्षा का बंधन

Thu, 13 Aug 2015 11:48 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 13 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू की गई दो विशेष योजनाओं का भाजपाई जोर-शोर से प्रचार करने में लगे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व को सुरक्षाबंधन की तरह मनाने की अपील पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने की। मौका था पं. दीन दयाल प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला, बरेली-बदायूं के समापान कार्यक्रम का। साथ ही इन्होंने भाईयों से उपहार स्वरुप अपनी बहन को 351 रुपये का जीवन बीमा एवं दुर्घटना बीमा देने की बात कही। इस मौके पर केंद्र की योजनाओं और प्रधानमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा की गई।
  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सुनील बंसल  ने कहा कि पूरे देश में पार्टी के सर्वाधिक सदस्य बनाने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश है। मुख्य अतिथि बंसल ने कहा कि महा संपर्क अभियान और प्रशिक्षण शिविरों में भी उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। इन्होंने केंद्र की तमाम योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं को लेकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक संदेश फैलाया जाए। कहा जाए कि भाजपा के सत्ता में आने पर ही प्रदेश से भ्रष्टाचार दूर हो सकता है।   इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बेहद मेहनती हैं। दिए गए किसी भी कार्य को करने की अपूर्व क्षमताएं रखते हैं।
विज्ञापन

कार्य शाला के छह सत्रों में भगवान सिंह शाक्य, जेपीएस राठौर, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, पूर्व मेयर बरेली सुभाष पटेल और एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त आदि की अहम भूमिका रही। भाजपा क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक महाराज सिंह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वागीश पाठक, महेश गुप्ता, दयासिंधु शंखघार, बिल्सी विधान सभा प्रभारी शैलेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विवेक राठी, अनिल पारासर, राजकुमार शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, मुनीश अग्रवाल, मनोज मसीह, विनोद शर्मा, विजय रतन फौजी, राजपाल फौजी, अंकित मौर्य, मनोज मोदी, प्रतीक मिश्रा, नीतेश वार्ष्णेय, सुधीर श्रीवास्तव समेत बरेली और बदायूं के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed