{"_id":"2a5f8278495f32c8d5fcff3e889cd018","slug":"rakhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखियों पर चढ़ा राजनीतिक रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखियों पर चढ़ा राजनीतिक रंग
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 24 Aug 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की गोपी चौक मार्केट, टिकटंगज बाजार, बड़ा बाजार, सिविल लाइन मार्केट, बस स्टैंड पर रखियों की दुकानें सज रही हैं। दूर रह रहे भाइयों को भेजने के लिए बहनें राखियां खरीद रही हैं। कई बहनें भीड़भाड़ से बचने के लिए पहले से राखियां खरीद ले रही हैं। इससे बारिश के मौसम में सूने पड़े बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस बार भी चाइनीज राखियों का बाजार पर दबदबा है। बड़ों से लेकर छोटे बच्चों तक की पसंद के लिए तमाम प्रकार की राखियां दुकानों पर उपलब्ध हैं। पंचायत चुनाव नजदीक हैं तो प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फोटे लगे रखियों का क्रेज भाजपा समर्थकों में कुछ ज्यादा ही दिख रहा है। इनके अलावा सपा का चुनाव चिह्न साइकिल, बसपा का हाथी और भाजपा का कमल और तिरंगा लगी राखियां बाजार में हैं। बच्चों के लिए राखियों पर छोटा भीम, डोरो मोन लगे हैं।
100 रुपये की राखी उपलब्ध
बाजारों में पांच रुपये से लेकर सौ रुपये तक की रखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए उपलब्ध राखियों पर महंगाई कुछ ज्यादा है।
विज्ञापन
100 रुपये की राखी उपलब्ध
बाजारों में पांच रुपये से लेकर सौ रुपये तक की रखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए उपलब्ध राखियों पर महंगाई कुछ ज्यादा है।