फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Raju' will not be separated in the fair, .. the name and address will be tied on the hand.

मेले में नहीं बिछड़ेगा ‘राजू’,.. हाथ पर बंधेगा नाम पता लिखा बैंड

Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
'Raju' will not be separated in the fair, .. the name and address will be tied on the hand.
बदायूं। फिल्मों की तरह ककोड़ा मेले में अब बच्चे नहीं बिछुड़ेंगे। यहां पहले भी मशक्कत के बाद बच्चों को परिवारवालों से मिला दिया जाता था पर अब नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत न कोई राजू अपने माता-पिता से बिछड़ेगा और न ही कोई सूरज अपने भाई से अलग होगा। मेले में घुसने से पहले ही हाथ पर नाम पता लिखा बैंड बांध दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस बार ककोड़ा मेला में एक हेल्प डेस्क बनाई है। इसकी जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र के तमाम स्वयंसेवकों को दी गई है। ये हेल्प डेस्क मेला के प्रवेश द्वार पर स्थापित की गई है। इससे जो भी श्रद्धालु मेला पहुंच रहे हैं। उनके छोटे-छोटे बच्चों के हाथ पर एक विशेष बैंड बांधा जा रहा है। ये बैंड खासकर उन बच्चों को बांधा जा रहा है। जो बच्चे या तो अपना नाम पता बताने में सक्षम नहीं हैं या फिर बच्चे मानसिक मंदित हैं। वह परिवार वालों के नाम तो क्या अपने नाम तक नहीं बता पा रहे हैं। इस बैंड पर बच्चे का नाम, पता और पिता के नाम के साथ उनका मोबाइल नंबर तक लिखा जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह शुरू की गई ये व्यवस्था काफी सराही जा रही है। बच्चों के अभिभावकों को भी काफी पसंद आई है। बच्चे हंस खेलकर बैंड बंधवा रहे हैं। उन्हें बैंड बंधवाते हुए अच्छा भी लग रहा है। मेले में अब तक दो हजार बच्चों से ज्यादा को बैंड बांधा जा चुका है। इससे बच्चों को तलाश करने में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed