{"_id":"6579b215c5f7d8b2dc0b88fc","slug":"rajpur-rudayan-road-dilapidated-villagers-worried-badaun-news-c-123-1-sbly1006-9680-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राजपुर-रुदायन मार्ग जर्जर, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राजपुर-रुदायन मार्ग जर्जर, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
रुदायन। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव राजपुर रोशननगर से कस्बा रुदायन को जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से काफी जर्जर हालत में है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है।
लोगों का कहना है कि मार्ग में गहरे गड्ढे होने से आए दिन दो पहिया वाहन यहां दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। बताया जाता है कि मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
कस्बे के लोगों का कहना है कि मार्ग को शीघ्र नहीं बनवाया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। सुरेश चंद्र गुप्ता, नरेश गुप्ता, रामप्रकाश राजपूत, बोबी शंकर, योगेश गुप्ता, गिरीश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, राहुल गुप्ता, इसरार अहमद आदि ने डीएम से शीघ्र मार्ग का चौड़ीकरण कराकर निर्माण कराए जाने की मांग की है।