फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain water filled in the sub-centre, supply stopped for five hours

Budaun News: उपकेंद्र में भरा बारिश का पानी, पांच घंटे तक सप्लाई ठप

Tue, 02 Sep 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled in the sub-centre, supply stopped for five hours
उझानी में बिजली उपकेंद्र परिसर में भरा बारिश का पानी। स्रोत: कर्मचारी
उझानी। मूसलाधार बारिश का पानी उपकेंद्र परिसर में भर गया। इससे पूरे कस्बे समेत देहात क्षेत्र की पांच घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। उपभोक्ताओं के साथ कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र परिसर में बारिश का पानी भरने की शुरूआत सोमवार सुबह में हो गई। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मरों के आसपास भरे पानी के निकास की व्यवस्था कर पाते, उससे पहले ही बारिश तेज हो गई। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे तक बारिश की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। पूरे परिसर में घुटनों तक पानी गया। दोपहर बाद कर्मचारियों ने निजी संसाधनों से पानी के निकास की व्यवस्था कर तीन बजे सप्लाई शुरू की, लेकिन उसी दौरान फॉल्ट हो गया। इससे पांच घंटे तक कस्बे समेत आसपास इलाके की बिजली सप्लाई बाधित रही। इससे पहले कुड़ानरसिंहपुर के पास देहात की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। कर्मचारियों को बारिश के दौरान ही लाइन ठीक करनी पड़ गई। एसडीओ ने बताया कि उपकेंद्र परिसर में बारिश का पानी भर जाने से बिजली सप्लाई सुचारू रखने में दिक्कत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed