फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain gave relief from heat, people suffering from waterlogging

Budaun News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव से जूझे लोग

Mon, 26 Jun 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rain gave relief from heat, people suffering from waterlogging
टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद
- चार दिन से उमस भरी गर्मी से परेशान थे लोग, सुबह से ही रुक-रुककर होती रही बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मानसून की पहली बारिश से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली तो दूसरी ओर जलभराव ने परेशानी। नाले चोक होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया, ऐसे में लोगों को निकलने में दिक्कत आई। बाजारों में भी सन्नाटा रहा।
पिछले तीन दिन से बादल उमड़ने के साथ ही बारिश के आसार बन रहे थे। काले बादल छाते ही बरसात होने की उम्मीद जगती थी, लेकिन कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ आसमान साफ होता था और उमस भरी गर्मी लोगों को सताने लगती थी। रविवार को भी सुबह से ही काले बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही ठंडी हवाएं चलीं तो मौसम सुहाना हो गया। इससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। इधर, सुबह करीब पांच घंटे हुई बारिश के बाद शहर में चारों ओर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां। कस्बे में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। किसान भी बारिश न होने से परेशान थे। उनको बारिश का इंतजार था, लेकिन हर दिन बादल धोखा दे रहे थे। रविवार को जब दोपहर बाद बारिश शुरू हुई तो उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। किसान भी खुश नजर आए क्योंकि उनकी धान की पौध पानी न मिलने की वजह से सूख रही थी। युवाओं ने बरसात का लुत्फ उठाया।



बिल्सी। बारिश से उपकेंद्र रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सड़क पर कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी हुई। करीब तीन घंटे तक सड़कों पर भरा रहा। नगर के मुख्य बाजार एवं उपकेंद्र रोड पर कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया।
------
दुकानों-घरों में घुसा पानी, व्यापारियों को नुकसान
तेज बारिश के चलते हर ओर जलभराव हुआ तो घरों-दुकानों में भी पानी घुस गया। इस वजह से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ। इसके साथ ही कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया जिससे लोग परेशान रहे। बरसात बंद होने के बाद किसी तरह से लोगों ने घरों में घुसा पानी बाहर निकाला।
--
जलभराव की सबसे बड़ी वजह नालों के ऊपर अतिक्रमण है। कार्यकाल संभाले हुए एक महीना हुआ है। इस दौरान जो भी खुले नाले चोक थे उनकी तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है। यह समस्या काफी पुरानी है फिर भी काफी सुधार का प्रयास किया जा रहा है।

- फात्मा रजा, चेयरमैन नगर पालिका परिषद
00

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

टिकटगंज में बरसात से हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed