{"_id":"68813d275064c7f9ae0451d9","slug":"rain-brought-relief-from-heat-waterlogging-in-the-localities-badaun-news-c-123-1-bdn1002-143705-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मोहल्लों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मोहल्लों में जलभराव
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को दोपहर बाद रुक-रुक कर हुई बारिश ने बड़ी राहत दी है। जैसे ही काले बादलों ने डेरा जमाया और बूंदाबांदी शुरू हुई तो लोगों ने चैन की सांस ली। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। इसी के साथ ही कई मोहल्लों में जलभराव हो गया।
तीन दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। लगातार तापमान बढ़ रही थी। इसी बीच बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। उसके बाद लोग भीगते नजर आए। नगर पालिका गेट के पास बच्चों ने बारिश का भरपूर आनंद लिया। उझानी में तेज बारिश की वजह से बस चालकों को निकलने में परेशानी हुई है। शहर में भी बारिश की वजह से वाहनों के पहिए थम गए। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद जब रुकी तो सड़क पर वाहनों को लोड बढ़ गया। इससे जाम की स्थिति बन गई।
अचानक मौसम के बदलने से तापमान सामान्य से नीचे आ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था, जो बुधवार को घटकर 33 डिग्री हो गया है। पिछले कुछ दिनों से किसान जहां पानी की कमी और सूखे खेतों को लेकर चिंतित थे। इस बारिश से उन्हें उम्मीद जगी है। हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है। सबसे ज्यादा फायदा धान और गन्ने की फसल को हुआ है। बारिश के बाद लोग अब धान में खाद का छिड़काव शुरू कर देंगे। मौसम वैज्ञानिक डा. आलोक सागर गौतम ने बताया कि अगले चार से पांच दिन तक जिले में इसी प्रकार मौसम रहेगा।
विज्ञापन
--
बिरिया में जलभराव, मुश्किल में हैं लोग
ककराला। कस्बा के वार्ड 12 बिरिया मोहल्ला में बरसात का पानी भर गया। इस वार्ड में रहने वाले लोग सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरे। पानी की निकासी न होने के कारण हल्की बरसात के बाद भी जलभराव हो गया है। मोहल्ले के नवाब खान ने बताया कि जलनिकासी का पुख्ता इंतजाम नहीं है। इधर नाली नहीं बनी और सफाई का अभाव है।

बूंदाबांदी के बीच छाता लगाकर जाती युवती। संवाद- फोटो : अमर उजाला