{"_id":"611ea7738ebc3e7a23457ece","slug":"rain-badaun-news-bly4568881188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की बारिश से कई जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की बारिश से कई जगह जलभराव
विज्ञापन
बारिश के बाद छहसड़का तोताराम मार्केट में हुआ जलभराव।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कई दिन से रूठा मानसून बृहस्पतिवार दोपहर बाद कुछ सक्रिय हुआ। तीन बजे के बाद शहर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश ने जहां एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए। नालों में उफान आने के बाद बारिश का पानी घरों में घुस गया। देर शाम तक सड़कों पर पानी भरा रहा। इससे दुश्वारियां हुईं। नालों की सफाई न होने को लेकर लोग नगर पालिका को कोसते हुए नजर आए।
-
तोताराम मार्केट बन गया तालाब
शहर में गांधी ग्राउंड शिव मंदिर से छह सड़का की ओर जाने वाली रोड को तोताराम मार्केट के नाम से जाना जाता है। इस रोड को बारिश के दिनों में जलभराव से कभी मुक्ति नहीं मिली। कई दुकानदारों ने तो यहां दुकानों तो तुड़वाकर ऊंचा कर दिया है। शुक्रवार को भी यहां बारिश के बाद तीन फीट तक जलभराव हो गया। कई दुकानों में भी पानी घुस गया।
-
मोहल्ला लोटनपुरा में तीन फीट तक पानी भरा
शहर के मोहल्ला लोटनपुरा में यूं तो बिना बारिश ही जलभराव बना रहता है। सड़क पर काफी गहरा गड्ढा है। शिकायतों के बाद भी नगर पालिका ने यहां सड़क का निर्माण नहीं कराया। शुक्रवार को बारिश के बीच यहां तीन फीट तक जलभराव हो गया। कई दिन बाद बारिश हुई तो बच्चों ने भी बारिश के बीच यहां बने तालाब में आनंद लिया।
विज्ञापन
-
मोहल्ला पनबड़िया का भी हाल बेहाल
मोहल्ला पनबड़िया से होकर यूं तो नगर पालिका का बड़ा नाला निकलता है, इसके बाद भी यहां मामूली बारिश में ही काफी जलभराव हो जाता है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद यहां काफी जलभराव हो गया। एक घंटे की झमाझम बारिश से न सिर्फ मोहल्ले में तालाब की स्थिति बनी बल्कि कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।