फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain accompanied by strong winds; branches, hoardings, and banners came crashing down.

Budaun News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, टहनियां, होर्डिंग व बैनर गिरे

Mon, 16 Mar 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong winds; branches, hoardings, and banners came crashing down.
तेज हवाा की वजह से नेकपुर रोड पर होर्डिंग गिर गया। संवाद
बदायूं। मौसम का मिजाज रविवार सुबह से अपराह्न तक बदला रहा। पूर्वाह्न करीब 11 बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से पेड़ों की टहनियां, होर्डिंग और बैनर टूटकर गिर पड़े। अपराह्न करीब 2:30 बजे के बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई।
विज्ञापन

जिले में रविवार को बारिश और तेज हवा के चलते कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों को अचानक बारिश के कारण इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। कई जगहों पर तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारों पर लगे होर्डिंग, बैनर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

इसके अलावा नेकपुर में एक बड़ा होर्डिंग टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी वजह से काफी देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। तेज हवा के चलते लोगों को सावधानी बरतनी पड़ी। कई दुकानदारों ने अपने अस्थायी बोर्ड और बैनर दुकानों के अंदर रख लिए, ताकि नुकसान से बचा जा सके। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली। कुछ समय बाद मौसम सामान्य होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे के बाद बादल छंटने लगे और फिर से तेज धूप निकल आई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और बाजारों में फिर से सामान्य गतिविधियां शुरू हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान घटकर 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई गिरावट से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हुआ।

बारिश से मक्का को राहत, गेहूं को हुआ नुकसान
बदायूं। रविवार को जिले में तेज हवा और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों की फसलों को हल्का नुकसान हुआ है।
उझानी के किसान रामदीन, बिसौली के महेश सिंह का कहना है कि तेज हवा के कारण फसलें झुक गईं हैं। इससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से खेतों में नमी जरूर बढ़ी है, लेकिन तेज हवा के कारण फसलों को नुकसान का खतरा भी बना रहा। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बदलता रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि जिले में फसलों पर अभी तक इस मौसम का कोई प्रभाव नहीं है। हालांकि मक्का को फायदा पहुंचा है।


बारिश और हवा से खेतों में बिछ गई गेहूं की फसल
दहगवां। अचानक हुई बारिश और तेज हवा के कारण कई खेतों में फसलें झुक गईं। ठंडी हवाओं ने मौसम अचानक ठंडा कर दिया। सड़क पर चल रहे लोगों को बारिश से बचने के लिए जहां-तहां रुकना पड़ गया। धूल भरी हवा के कारण दृश्यता भी कम हो गई। स्थानीय किसानों ने बताया कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो उनकी कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।


दबतोरी। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिन किसानों ने गेहूं की फसल की सिंचाई कर दी थी, उनकी फसलें गिर गईं। क्षेत्र के जिन किसानों के आलू की खोदाई अभी बाकी है, काले बादलों और हल्की बूंदाबांदी को देखकर उनके माथे पर परेशानी की लकीरें दिखाई दीं। सिंचित गेहूं की फसल गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है। संवाद

तेज हवाा की वजह से नेकपुर रोड पर होर्डिंग गिर गया। संवाद

तेज हवाा की वजह से नेकपुर रोड पर होर्डिंग गिर गया। संवाद

तेज हवाा की वजह से नेकपुर रोड पर होर्डिंग गिर गया। संवाद

तेज हवाा की वजह से नेकपुर रोड पर होर्डिंग गिर गया। संवाद

तेज हवाा की वजह से नेकपुर रोड पर होर्डिंग गिर गया। संवाद

तेज हवाा की वजह से नेकपुर रोड पर होर्डिंग गिर गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed