{"_id":"69c2fac1ec693bab780f6af0","slug":"railways-to-run-20-summer-special-trains-via-bareilly-badaun-news-c-4-bly1053-850024-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली होकर 20 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली होकर 20 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे
Wed, 25 Mar 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों के इस सीजन रेलवे बरेली होकर 20 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके अलावा होली के दौरान चलाई गईं कुछ विशेष गाड़ियों के फेरों में भी विस्तार की तैयारी है। ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की समय सारिणी अप्रैल मध्य जारी कर दी जाएगी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। रेलवे 60 दिन पहले टिकट बुकिंग की सुविधा देता है। ऐसे में ट्रेनों पर दबाव का असर अभी से दिखने लगा है। इसको लेकर रेलवे की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की समय सारिणी तैयार की जा रही है। जिन लंबे रूटों की ट्रेनों में लगातार वेटिंग और नो रूम की स्थिति बनेगी उन रूटों पर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की समय सारिणी पहले जारी की जाएगी, ताकि नियमित ट्रेन में टिकट न मिलने पर यात्रियों को विशेष गाड़ी में कन्फर्म टिकट मिल सके।
विज्ञापन
होली विशेष ट्रेनों का संचालन 30 मार्च से बंद हो जाएगा। इससे पहले दो जोड़ी ट्रेनों के फेरों को अप्रैल अंत तक विस्तार दे दिया गया है। अन्य विशेष ट्रेनों को भी विस्तार देने की तैयारी है।