फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Railway

मेगा ब्लॉक : अप-डाउन की तीन ट्रेन रहीं प्रभावित

Mon, 27 Jun 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Railway
रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रविवार को कासगंज-बरेली रेल रूट पर साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। इस दौरान 05370 लालकुआं-कासगंज, 05336 कासगंज-काशीपुर, 05337 कासगंज-बरेली सिटी रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं। ब्लॉक के दौरान बदायूं-घटपुरी के मध्य रेल खंड में समपार संख्या 272 सी पर सब-वे निर्माण का काम किया गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली-कासगंज रेल रूट पर पांच जोड़ी नियमित रेलगाड़ियां हैं। इसके अलावा लंबी दूरी की दो साप्ताहिक और दो लंबी दूरी की समर स्पेशल का भी संचालन हो रहा है। घटपुरी-बदायूं के मध्य रेल खंड में 17 जून को भी पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया था। रविवार को साढ़े पांच घंटे के ब्लॉक के दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्लॉक के दौरान गाड़ी संख्या डाउन 05370 लालकुआं-कासगंज स्पेशल को लालकुआं से दो घंटे देरी से चलाया गया। अप 05337 कासगंज-बरेली सिटी स्पेशल घटपुरी से बरेली के मध्य निरस्त कर दिया गया। इससे बरेली रूट के यात्रियों को समस्या हुई। अप 05336 कासगंज- काशीपुर का रविवार को कासगंज से 80 मिनट की देरी से चलाया गया। साढ़े पांच घंटे के ब्लॉक के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। बरेली रूट पर यहां भी यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। कासगंज रूट पर यात्रा के दौरान भी सफर मुश्किल रहा। सोमवार से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह नियमित हो जाएगा।
विज्ञापन

-
बदायूं-घटपुरी के मध्य रेल खंड में समपार संख्या 272 सी निर्माण और मरम्मत के काम को लेकर ब्लॉक लिया गया था। काम पूरा हो गया है। ट्रेनों का संचालन अब नियमित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय भटनागर, सीनियर सेक्टर इंजीनियर रेल पथ
-
रामपुर से लौटीं 34 बसें, सामान्य होने लगा यातायात
बदायूं। उप चुनाव के लिए रामपुर गईं बदायूं डिपो की 34 बसों की वापसी होने के साथ यातायात अब सामान्य होने लगा है। रामपुर में 23 जून को लोकसभा उप चुनाव के लिए 23 जून को मतदान हुआ था।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी के लिए बदायूं डिपो की 34 बसों को अधिग्रहित किया था। यह बसें 21 जून को रामपुर भेज दी गई थी। इस दौरान दिल्ली समेत अन्य रूटों पर बसों की किल्लत के कारण यात्रियों को समस्या हो रही थी। उप चुनाव के बाद 25 जून से बसों का वापसी शुरू हो गई। अब सभी बसें वापस आने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बसों की वापसी के बाद सभी रूटों पर समस्या खत्म हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed