फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Railway

छतुइया फाटक के बैरियर बूम में बोल्ट फंसा, वाहनों की लगी कतार

Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Railway
उझानी में छतुइया रेलफाटक के बूम को ठीक करने में जुटे कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। छतुइया रेल फाटक के बैरियर बूम में शुक्रवार तड़के अचानक बोल्ट फंस गया। उसे ठीक करने के लिए गेटमैन ने मशक्कत भी की लेकिन फाटक नहीं खुला, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे स्थित छतुइया रेल फाटक के बैरियर के बूम में दिक्कत सबसे पहले उस वक्त आई जब बांद्रा से चलकर रामनगर जाने वाले एक्सप्रेस ट्रेन के लिए रात में करीब ढाई बजे फाटक को बंद किया गया। एक्सप्रेस गुजर जाने के बाद गेटमैन जसवंत सिंह ने बैरियर तो उठा दिया लेकिन वह काफी देर तक मशक्कत करने के बाद तड़के पांच बजे तक बूम को ठीक नहीं कर पाए। सूचना के बाद स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण प्रसाद ने मैकेनिक को मौके पर भेजया। मैकेनिक ने फाटक बंद कराकर बूम का देखा तो उसके अंदर बोल्ट फंसा था।
विज्ञापन

बोल्ट को काटकर उसके स्थान पर नया बोल्ट लगाया गया। बूम की मरम्मत में करीब आधा घंटे का समय लग गया। छतुइया फाटक बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़ा है, इसलिए मरम्मत के दौरान फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। युवा व्यापारी नेता अभिनव सक्सेना ने बताया कि बाइक और स्कूटी सवार तो फाटक के नीचे से निकल गए लेकिन कार, ट्रक और बसों के लिए खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूम में टेक्निकल दिक्कत हुई थी। मैकेनिक को मौके पर भेजकर बैरियर बूम दुरस्त करा दिया गया। उस वक्त किसी भी ट्रेन के गुजरने का समय नहीं था। इसीलिए खाली समय में बूम ठीक कराया गया। बैरियर ज्यादा देर तक बंद नहीं रहा था।
- चंद्रभूषण प्रसाद, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed