{"_id":"63091926bad2cc2edd52e8a2","slug":"rail-pull-badaun-news-bly4956171109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पुल की निगरानी बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पुल की निगरानी बढ़ाई गई
विज्ञापन
कछला में गंगा पर बना रेल पुल। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर तक पहुंचने ओर इसके बाद तेजी से हुए कटान के बीच मिट्टी धंसने से बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे के कछला पुल के पहुंच मार्ग को नुकसान के बाद कछला रेल पुल की निगरानी बढ़ा दी गई है। बदायूं और कासगंज जिले की सीमा में रेल पुल और ट्रैक समेत पांच किमी से ज्यादा इलाके में चौबीस घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय भटनागर ने भी हालात का जायजा लिया है। इज्जतनगर रेल मंडल मुख्यालय को भी सूचना भेजी गई हैं।
करीब एक महीने से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। जलस्तर लगातार खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। तीन दिन पहले जलस्तर खतरे के निशान से इस सीजन में रिकॉर्ड 75 सेमी ऊपर पहुंचने से 20 से ज्यादा गांवों को बाढ़ ने चपेट में ले लिया। इसके बाद जलस्तर कम होने लगा और कटान तेज हो गया। ऐसे में दो दिन पहले बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर गंगा के सड़क पुल का पहुंच मार्ग धंस गया था। रेलिंग तक को कटान से खतरा पैदा हो गया। जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेमी तक ऊपर पहुंचने के कारण गंगा पर कछला में बरेली-कासगंज रेल रूट के पुल पर भी दबाव बढ़ गया।
गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव और कई बार जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंचने के कारण इन दिनों कछला रेल पुल समेत गंगा के आसपास से गुजर रहे करीब पांच किमी रेल ट्रैक की चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। हालांकि, रेल पुल पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
-
गंगा का जलस्तर लगातार कई दिनों से खतरे के निशान से ऊपर है। कई स्थानों पर कटान हो रहा है। गंगा के आसपास के इलाके में मिट्टी धंसने का खतरा भी बना हुआ है। हाल ही में सड़क पुल का पहुंच मार्ग भी धंस गया था। रेल पुल समेत गंगा के इलाके में रेल ट्रैक पर चौबीस घंटे टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं। अब हालात बाढ़ के हालात सामान्य भी होने लगे हैं।
-अजय भटनागर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे
-----------
आज बंद रहेगा रेलवे का समपार संख्या 277 सी
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बदायूं-उझानी रेल रूट पर समपार संख्या 277सी शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। शहर में बदायूं-कलान-फर्रुखाबाद रेल रूट पर पड़ने वाले समपार किमी 364/1-2 पर शनिवार को मरम्मत का काम किया जाना है। इस दौरान समपार से होकर निकलने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को ओवरब्रिज से पास किया जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय भटनागर की ओर से इस संबंध में डीएम और एसएसपी को लिखित सूचना देते हुए यातायात व्यवस्थित कराने के लिए पुलिस बल की मांग की है। संवाद