{"_id":"57ec19744f1c1b073d5763a4","slug":"raids-at-medical-stores-drug-samples-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, दवाओं के 12 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, दवाओं के 12 नमूने लिए
ब्यूरो /बदायूं
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के मढ़ई चौक इलाके में आठ मेडिकल स्टोर्स पर छापामारी की। इस दौरान यहां अनियमितताएं भी पाई गईं। छापामारी के दौरान 12 संदिग्ध दवाइयों के नमूने भी लिए गए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार बरेली से आई टीम के साथ बुधवार को शहर के मढ़ई चौक इलाके में पहुंचे। यहां सबसे ज्यादा मेडिकल स्टोर और दवा के थोक व्यापारी हैं। यहां विजय कुमार एंड संस, रामानुज मेडिकल स्टोर, गोयल ब्रदर्श, सूर्या ड्रग हाउस, साईं मेडिकल, भारत फार्मा, कृष्णा फार्मा दवा व्यापारियों की दुकानों पर छापामारी कई है। इस दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की नियमित बिलिंग नहीं कर रहे हैं। कई मेडिकल संचालक बिल भी नहीं दिखा सके। मौके से टीम ने अलग-अलग मेडिकल से 12 संदिग्ध दवाओं के नमूने भी दिए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।