फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raid on dairy; 'Desi Ghee' found being prepared using refined oil, palmolein oil, and detergent.

Budaun News: डेयरी पर छापा, रिफाइंड, पामोलिन ऑयल और डिटर्जेंट से तैयार होता मिला देसी घी

Sat, 11 Jul 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Raid on dairy; 'Desi Ghee' found being prepared using refined oil, palmolein oil, and detergent.
कोल्हाई में कादरी डेयरी से पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। स्रोत विभाग
बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को सहसवान क्षेत्र के कोल्हाई गांव स्थित दूध की डेयरी पर छापा मारा। टीम ने यहां पर नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। टीम को मौके से रिफाइंड, पामोलिन ऑयल और अन्य पदार्थ मिलाकर देसी घी तैयार करने वाले उपकरण भी मिले हैं। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध घी, दूध, क्रीम, तेल, चीनी और डिटर्जेंट बरामद हुआ है। आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी (द्वितीय) सीएल यादव के नेतृत्व में टीम ने कोल्हाई स्थित कादरी डेयरी पर छापा मारा। छापा मारने के दौरान वहां मौजूद लोग काम छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। टीम ने मौके पर मौजूद सामान की जांच की तो पाया कि यहां पर नकली घी बनाने का कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम को करीब 200 लीटर दूध, 110 किलो संदिग्ध देसी घी, 10 किलो क्रीम, 28 किलो रिफाइंड व पामोलिन ऑयल, 93 किलो चीनी और डिटर्जेंट मिला। मौके पर ऐसे उपकरण भी मिले, जिनसे मिलावट कर देसी घी तैयार किया जा रहा था। टीम ने दूध और देसी घी के दो-दो व अन्य खाद्य पदार्थों के एक-एक नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डेयरी में रिफाइंड व पामोलिन ऑयल और अन्य पदार्थ मिलाकर देसी घी तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद डेयरी संचालक फहजल खान के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कहां हो रही थी सप्लाई, इसकी की जा रही जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अब संचालक से पता कर रही है कि वह नकली सामान की आपूर्ति कहां-कहां किया करता था। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी, ताकि नकली घी आम जनता के पास जाने से रोका जा सके। नकली घी खाने से मानव शरीर को दिक्कत हो सकती है।

कैसे तैयार हो रहा था नकली घी
जांच टीम के अनुसार, डेयरी में रिफाइंड और पामोलिन ऑयल में अन्य सामग्री मिलाकर उसे देसी घी का रूप दिया जा रहा था। मौके पर मिले उपकरण और कच्चा माल इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यहां बड़े स्तर पर मिलावटी घी तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से मिलावट की अंतिम पुष्टि होगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।


टीम में यह अधिकारी रहे शामिल
छापामार कार्रवाई के दौरान अभिहीत अधिकारी विनीत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ सोनी, वरुण कुमार, खुशीराम, भगवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

जो चीजें वहां मौके पर मिलीं, उसको देखकर प्रथम दृष्टया लग रहा है कि यहां पर नकली घी बनाने का काम चल रहा था। सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच अभी जारी है। - -सीएल यादव, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय

कोल्हाई में कादरी डेयरी से पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। स्रोत विभाग

कोल्हाई में कादरी डेयरी से पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed